रात में शाहजहांपुर में रुके, सुबह कैंची धाम को निकले
शुक्रवार रात दोनों शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के कनेंग गांव निवासी सोमेश के घर रुके थे। शनिवार सुबह दोनों बाइक से कैंची धाम के लिए रवाना हुए। रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले स्टेशन रोड पर उनकी बाइक को डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। मोहित के भाई शोभित ने बताया कि हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग शाहजहांपुर पहुंचे। शनिवार को शाहजहांपुर में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
पांच भाइयों में सबसे छोटा था मोहित
मोहित पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नौकरी की तलाश कर रहा था। वहीं सोमेश दो भाइयों में बड़ा था। दोनों की मौत की खबर से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शनिवार देर शाम दोनों के शव गांव पहुंचे तो ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। कैंची धाम की यात्रा पर निकले मामा-भांजे की हादसे में मौत की खबर से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।