कानपुर के बर्रा क्षेत्र में शनिवार को एक गणेश पंडाल के पास लावारिस अटैची मिलने से हड़कंप मच गया। लावारिस अटैची मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अटैची खोलने का प्रयास किया। जब अटैची नहीं खुली तो उसे पटक कर तोड़ा गया। अटैची में कुछ नहीं निकला तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।