फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऊंचाहार एक, गोमती आधा घंटे की देरी से पहुंची

Fri, 17 Oct 2025 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन के रूरा स्टेशन पर रुकने वाली अधिकतर ट्रेनें गुरुवार को घंटों देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली से कानपुर की तरफ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह चार बजकर 20 मिनट से एक घंटा की देरी से चलकर पांच बचकर 20 मिनट पर पहुंची। वहीं दिल्ली की तरफ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर 20 मिनट से आधा घंटा की देरी से आठ बजकर 50 मिनट पर आई।
दिवाली पर्व पर महानगरों में रहने वाले लोग घर वापसी कर रहे हैं। जबकि बाहर से आकर जिले में नौकरी व व्यवसाय करने वाले परिजन के पास पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्टेशन पर भीड़ बढ़ रही है, लेकिन ट्रेनों के देरी से चलने के कारण इन्हें परेशान होना पड़ रहा है। आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 9.30 बजे से आधा घंटा की देरी से सुबह 10 बजे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

दिल्ली से कानपुर जाने वाली मुरी एक्सप्रेस दोपहर एक बजे से आधा घंटा की देरी से डेढ़ बजे के करीब आई। जबकि दिल्ली की तरफ जाने वाली मुरी एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर दो बजे से चालीस मिनट की देरी से दो बजकर 40 मिनट पर स्टेशन पहुंची। इसके अलावा दोपहर में अप व डाउन लाइन की महानंदा एक्सप्रेस देर रात नौ बजे तक नहीं आईं।
इस दौरान यात्री पूछताछ केंद्र पर जाकर ट्रेन के आने की जानकारी करते रहे। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लंबी दूरी के ट्रेनें पीछे से ही देरी से चल रही हैं। सर्दी का मौसम नजदीक होने की वजह से कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक के मरम्मत का कार्य चल रहा है। कार्य के दौरान कर्मचारी कॉसन लेकर काम करते हैं। ऐसे में ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जाता है। एक दो दिन में ट्रेनों के समय में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें