फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड: STF ने जैतवारा से एक संदिग्ध को पकड़ा, युवक की वारदात में शमिल होने की आशंका

Sun, 05 Mar 2023 07:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

प्रयागराज में दिनदहाड़े मुख्य गवाह उमेश पाल के हत्याकांड में जांच कर रही एसटीएफ को कुछ अहम सुराग मिले हैं। इसके चलते जैतवारा से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।
विज्ञापन
युवक को ले जाती एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल समेत दो पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में एसटीएफ ने चित्रकूट जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मझगवां से एक संदिग्ध को पकड़ा है। संदेह है कि यह युवक वारदात में किसी रूप में शामिल था।

विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के जैतवारा कस्बे में रविवार की दोपहर को यूपी एसटीएफ की टीम पहुंची। स्थानीय गल्ला व्यापारी अनुज के वाहन चालक जैतवारा निवासी उमेश दोहरे को घर के पास से पकड़ लिया है। इसके बाद उसे लेकर प्रयागराज की ओर रवाना हो गई।
इस घटना के बाद पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस भी हरकत में आई। थाना प्रभारी सुरभि शर्मा ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। मझगवां जिला सतना की डीएसपी ख्याति मिश्रा ने शाम को पुष्टि की है कि यूपी एसटीएफ जैतवारा से पूछताछ के लिए उमेश को अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें