फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओबरी गांव के पास घर से कस्बा घरेलू सामग्री लेने आ रहे बाइक सवार दो युवकों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करका पुरवा के मजरा चौरा थाना पहाड़ी निवासी वीरेंद्र उर्फ (36) पुत्र सालिगराम यादव चौरा निवासी चुन्नू सिंह (40) पुत्र कृष्णगोपाल के साथ बाइक से पहाड़ी घरेलू सामग्री लेने आ रहे थे। जैसे ही वह ओबरी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने था। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में कुछ देर इलाज चलने के बाद चिकित्सकों ने वीरेंद्र को प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के मामा अनीस यादव ने बताया कि वीरेंद्र दो भाईयों में सबसे बड़ा था। उसकी तीन पुत्रियां हैं। ड्राइविंग कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मां प्रभा देवी व पत्नी रेखा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें