कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों को सम्मान के साथ रोटी देना चाहते हैं।
महोबा में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि सपा बसपा के सफाए की तैयारी हो चुकी है। एक बार यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो फिर 15 साल तक बनती ही रहेगी। उन्होेंने कहावत कही कि सौ डंडी बराबर एक बुंदेलखंडी। उमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों को सम्मान के साथ रोटी देना चाहते हैं। उमा ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर जवाबी वार किये। उन्होंने जनता से अपील की है कि भाजपा अगर सत्ता में आई तो यूपी का पूर्ण विकास हो सकेगा।