फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लरिका-बिटियन को राम-राम’ कहकर बोले मोदी ‘पुरिखन की गलती मत दोहराना’

Mon, 24 Oct 2016 09:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एमपी के कार्यों को गिना यूपी में मांगी सत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘लरिका-बिटियन को राम-राम’ कहकर ‘पुरिखन की गलती मत दोहराना’ की नसीहत तक दे डाली। 
विज्ञापन

उन्होंने अपने वक्तव्य की शुरुआत भी बुंदेलखंड की स्थानीय भाषा में की। उन्होंने कहा कि आल्हा-ऊदल जैइसन सपूतन की धरनी पर और उनकी वीरता को बार-बार प्रणाम करत हन। बुंदेलखंड की धरती मां पसीना डार डार खेती करन हन किसानों को राम-राम, माता बुजुर्गन, लरिका और बिटियन को राम-राम। यह सुनकर समर्थक नारेबाजी करने लगे। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तन रैली के जरिये किसानों को पुचकारा तो जवानों को ललकारते हुए जोश भरा। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत शहीदों की तारीफ करते हुए की। हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र के निवासी नरेश कुमार पाल की शहादत को सलामी दी। कहा कि दीपावली पर एक दीपक शहीदों के लिए भी जलाया जाए। उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर देश की रक्षा करने वालों और शहीदों के परिवारों के लिए समर्पित रहने का भी संकल्प दिलाया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ का उदाहरण देते हुए बुंदेलखंड को वैसा ही चमकाने का भरोसा दिया। कहा कि आप सत्ता दो, हम खुशहाली देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड में बेरोजगारी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात में बुंदेलखंड के तमाम लोग कामकाज के सिलसिले में रहते हैं। पहले वह पूछते थे कि एमपी वाले बुंदेलखंड से आए हो या यूपी वाले, लेकिन अब पूछने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि यह बात अपने आप में कामन है कि एमपी वाले अब गुजरात नहीं जाते हैं, सिर्फ यूपी वाले ही गुजरात में श्रमिक के रूप में बचे हैं। यदि भाजपा को सत्ता मिले तो मेहनती हाथ को काम मिल जाएगा और यूपी के बुंदेलियों को किसी दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें