उत्तर प्रदेश के महोबा में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले गरीब परिवारों के लिए उज्ज्वला 2.0 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरभूमि महोबा से वर्चुअल शुभारंभ किया। बटन दबते ही उज्ज्वला योजना का दूसरा चरण शुरू हो गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक करोड़ महिलाओं के जीवन को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने एलान करते हुए कहा कि अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानिए पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान क्या-क्या कहा-
पीएम मोदी ने लाभार्थी से पूछा-बंदी जी बताइए जब घर में गैस नहीं थी तो जीवन कैसा था उज्ज्वला से क्या लाभ हुआ है। इस पर बूंदी देवी ने कहा कि जब यह योजना नहीं थी तो मैं जंगल से लकड़ी लाती थी। खाना नहीं बनता था। आंखों से आंसू निकलते थे। मैं बहुत परेशान होती थी। मैं आपका धन्यवाद करती हूं।
पीएम मोदी ने पूछा- बूंदी जी मुझे बताया गया कि आप ने अभी तक बाइस सिलेंडर रिफिल करवाए हैं, आप ने इस योजना का पूरा लाभ उठाया है। क्या आप ने किसी को बताया कैसे इस योजना का लाभ ले सकते हैं। बूंदी ने बताया कि मैंने सबको बताया है कि कैसे इस योजना का लाभ कैसे ले सकती हैं।
पीएम मोदी ने लाभार्थी से पूछा- बूंदी जी आप अपने पिता की इतनी सेवा करती हैं। मैं आपको प्रणाम करता हूं कि आप ने इस बात काे झुठला दिया कि सिर्फ बेटे ही माता-पिता की सेवा करते हैं। आप ने इस बात को गलत साबित किया है। आप पूरे देश के लिए प्रेरण हैं।
इसके बाद, पीएम मोदी ने गोवा की एकता चोपड़ेकर से बात की। पीएम मोदी ने पूछा एकता जी आप गैस का कनेक्शन इस्तेमाल कर रही हैं आप को धुएं से राहत मिली है। अब कैसा लगता है।
एकता ने बताया कि यहां बारिश की वजह से लड़कियां जंगल में सूखी नहीं मिलती थी। जिससे बहुत दिक्कत होती थी। इस योजना के लाभ से खाना जल्दी बन जाता है। बचा हुआ समय बच्चों को देती हूं।
पीएम मोदी ने गोरखपुर से किरन देवी से संवाद किया। पीएम मोदी ने पूछा किरन जी आप ने अपने साथ किसे बिठाया है। तो उन्होंने कहा कि यह मेरी बेटी साधना है। पीएम ने पूछा कि परिवार में कौन-कौन हैं और क्या काम करते हैं। गैसे मिलती है इस बात का पता कैसे चला।
किरने देवी ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर गैस कनेक्शन के बारे में बताया। पीएम ने पूछा बेटी पढ़ लिख रही है तो आप उसे खाना बनाना भी सिखाती होंगी। इस पर किरन ने कहा कि जी सिखाती हूं जब गैस खत्म हो जाती है तो वो खाना बनाने के लिए तैयार नहीं होती है। लाॅकडाउन में पैसा फंस गया है। आपसे अनुरोध है कुछ करिए।
ममता, मंजू, सीमा कुमारी, सुमन और रजिया बेगम समेत दस महिलाओं को इस योजना का लाभ सीएम योगी द्वारा दिया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत उत्तर प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए कनेक्शन दिए गए हैं। पेट्रोलियम मंत्री ने कि उज्ज्वला 2.0 की शुरुआत महोबा की वीर भूमि से हो रही है।
उन्होंने कहा उज्ज्वला योजना महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाएगी। यह योजना महिलाओं के जीवन को उज्ज्वल कर रही है। उनका सामाजिक और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उज्ज्वला योजना में प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। 2016 में 55 फीसद लोगों के पास कनेक्शन थे आज सभी के पास हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि उज्ज्वला योजना के जरिए उत्तर प्रदेश की महिलाओं के जीवन में नया सवेरा हुआ है। पीएम मोदी की इस योजना से करोड़ों महिलाओं का जीवन बदल गया है। आज से छह वर्ष पूर्व बलिया की धरती से उज्ज्वला योजना को शुरू किया था, इस योजना ने सभी नागरिकों के जीवन मे बदलाव लाने का कार्य किया। पहले चरण में डेढ़ करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ मिला।
रसोई गैस देने के लिए ये एक दिवास्वप्न तरीके था, लेकिन सफलता पूर्वक ये सपना सच हुआ, नारी सशक्तिकरण का कार्य पूरा हुआ। उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला योजना के साथ 2 करोड़ 61 लाख घरों में शौचालय का निर्माण हुआ।
इसके साथ साथ प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से बालिकाओं के जन्म से लेकर शिक्षा, और फिर उनके विवाह के कार्यक्रम चल रहे हैं, बुंदेलखंड के सभी जिलों को छूते हुए जो एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है, मुझे विश्वास है कि नवंबर 2021 में ये एक्सप्रेस वे पूरा हो जाएगा।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना करोड़ों गरीब परिवारों के लिए स्वच्छ ईंधन और बेहतर जीवन को सुनिश्चित कर रही है। गरीब परिवारों को उज्ज्वला योजना से धुएं और लकड़ी के झंझट से मुक्ति मिली है। पीएम ने बुंदेलखंड के विकास के द्वार खोल दिए हैं। बलिया जिले से 2016 में शुरू की उज्जवला योजना अब तक पांच करोड़ से अधिक परिवारों को रोशन कर चुकी है।
कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के पहले चरण की शुरुआत से लेकर उज्ज्वला योजना 2.0 तक के सफर को एक फिल्म के जरिए दिखाया गया।
इससे पहले, उज्ज्वला 2.0 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोबा पुलिस लाइन में पहुंचे हैं। वहीं, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े हैं।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, राज्यमंत्री पेट्रोलियम रामेश्वर तेली भी मौजूद है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जीएस धर्मेश, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर व जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद है।