यूजीसी नेट की परीक्षा 21 से 26 जून तक दो पालियों में होंगी। इसमें 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश पत्र के साथ आईडी प्रूफ भी लाना अनिवार्य होगा।
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कराई जाने वाली इस परीक्षा में 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों- सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर में 2.30 से 5.30 बजे तक संचालित होगी। सुबह 7.30 बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। नौ बजे के बाद प्रवेश नहीं होगा।