उधना-गोरखपुर वन-वे स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या 09135 स्पेशल ट्रेन 19 नवंबर को उधना से रवाना होकर 20 नवंबर को दोपहर 3:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद रवाना होगी। 26 नवंबर तक इसका संचालन होगा। ट्रेन में स्लीपर के चार, सामान्य श्रेणी के 14 और एसएलआरडी के दो कोच समेत कुल 20 कोच होंगे। वहीं गोंडा-शकूरबस्ती के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 03459 भी चलाई जाएगी। इसका संचालन 19 से 25 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे गोंडा से होगा। वापसी में गाड़ी संख्या 03460 शकूरबस्ती-गोंडा स्पेशल 20 से 26 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर रात 10:30 बजे गोंडा पहुंचेगी। कानपुर में गोविंदपुरी स्टेशन पर इसका ठहराव यात्रियों के लिए उपयोगी रहेगा।