फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: इंश्योरेंस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर के खाते से 1.76 लाख उड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 19 Nov 2026 11:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
चकेरी थानाक्षेत्र में साइबर ठग ने एक इंश्योरेंस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर का मोबाइल दो दिन तक हैक कर चार बार में खाते से 1.76 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने चकेरी थाने में शिकायत की है। श्यामनगर के दहेली सुजानपुर निवासी शैलेंद्र कुमार द्विवेदी एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे उनका मोबाइल हैंग हो गया। स्क्रीन पर मोबाइल कंपनी का आधिकारिक सिंबल दिखाई दे रहा था। उन्हें लगा कि कंपनी की ओर से मोबाइल अपडेट किया जा रहा है। 16 नवंबर को भी मोबाइल हैंग हो गया। इसी दौरान साइबर ठगों ने चार बार में उनके खाते से 1.76 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल सामान्य होने पर उन्हें रकम निकलने की जानकारी हुई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें