पुलिस ने आयुष के खिलाफ हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज की थी। तब से आयुष फरार है। इस बीच सनी ने साजिश के तहत इंस्टाग्राम पर एक युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाई। आयुष को बातों में फंसाकर मिलने के लिए सोमवार को परेड के पास मिलने के लिए बुलाया।
आयुष बुलाए हुए स्थान पर युवती से मिलने पहुंचा था
दोपहर 12 बजे आयुष अपने राणाप्रतापनगर निवासी दोस्त बिट्टू उर्फ अभिषेक सिंह के साथ बुलाए हुए स्थान पर युवती से मिलने पहुंचा था। इस बीच वहां सनी, अपने साथी कल्याणपुर निवासी शुभम सोनकर, बरासिरोही निवासी नंदू दुबे, आवास विकास सत्यम विहार निवासी ऋषभ चौहान, मोहित मिश्रा, आयुष मिश्रा दो अज्ञात के साथ इनोवा से पहुंचा।
दोनों को कार में घुमाकर जमकर पीटा
दोनों को जबरन कार में अगवा कर लिया। आरोप है कि दोपहर एक से लेकर शाम छह बजे तक दोनों को कार में घुमाकर जमकर पीटा। कोपरगंज रेलवे ट्रैक पर लिटाकर फायर झोंका, जो मिस हो गया। बारी-बारी से सभी पर चेहरे पर पेशाब करने का आरोप लगाया।
आयुष खुद हत्या के प्रयास के मामले में वांछित है
आयुष को केसा चौराहे और उसके दोस्त को होटल लैंडमार्क के पीछे घायल हालात में छोड़कर भाग निकले। एसीपी कल्याणपुर ने अभिषेक पांडे ने बताया आयुष खुद हत्या के प्रयास के मामले में वांछित है। फिलहाल, उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पिता को बुलवाकर उससे भी पिटवाया
आयुष के अनुसार कल्याणपुर पहुंचकर एलआईयू सिपाही के बेटे ने अपने पिता को भी बुलाया। उसके पिता ने भी उसे तब तक पीटा जब तक वे दोनों बेहोश नहीं हो गए। इसके बाद आयुष को घायल हालत में कल्याणपुर केसा चौराहे पर फेंक कर फरार हो गए। आयुष के दोस्त अभिषेक उर्फ बिट्टू कुछ देर बाद होटल लैंडमार्क के पीछे पड़ा मिला।
पीड़ित पर हत्या के प्रयास का है मुकदमा दर्ज
दरअसल, दो माह पहले पीड़ित आयुष द्विवेदी और उसके साथियों ने मिलकर एलआईयू सिपाही धर्मेंद्र यादव के पुत्र शनि यादव उर्फ हिमांशु यादव को कल्याणपुर बारासिरोही में जमकर मारा-पीटा था। उसके ऊपर गाड़ी भी चढ़ा दी। सनी की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आयुष द्विवेदी के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया था। तब से आयुष फरार चल रहा था। घटना के बाद से सनी यादव आयुष द्विवेदी पर खुन्नस रखे था, जिसका बदला लिया है।
सोशल मीडिया पर युवती का एकाउंट बनाकर की दोस्ती
आरोपियों ने पहले सोशल मीडिया पर एक युवती के नाम की फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। फिर वीडियो कॉल करके पर एक चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया।