चित्रकूट के बरगढ़ में बिजली गिरने से प्रधान के भतीजे समेत दो युवकों की मौत हो गई। जबकि सात वर्षीय बालक बाल-बाल बच गया। दूसरी घटना में महिला व एक बालक सहित छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र के लपांव गांव निवासी अजय (27) पुत्र रामबहादुर वर्मा व प्रधान रेनू के भतीजे राजा (30) पुत्र रामदेव वर्मा, सात वर्षीय पुत्र आशीष के साथ बाइक से मप्र के पनवार थाना अंतर्गत गढ़वई गांव से श्राद्ध का निमंत्रण कर शुक्रवार की देर शाम घर जा रहे थे।
गांव के दो किमी पूर्व अचानक बारिश होने से बाइक खड़ी कर तीनों पेड़ के नीचे ठहर गए। इस दौरान तेज गड़गड़हाट के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से अजय व राजा गंभीर रूप से झुलस गए। और उनकी मौत हो गई। राजा का पुत्र आशीष यह देख चीख पुकार मचाई। बारिश थमने के बाद गुजर रहे लोगों ने गांव में परिजनों को सूचना दी।