फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निजी बस में दो युवक जहर खुरानी का शिकार, नकदी व सामान गायब

Sun, 03 Aug 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रसूलाबाद में बस रुकने पर बस के स्टाफ ने युवकों को सीट पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा
विज्ञापन

- दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्चतर संस्थान किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रसूलाबाद। नोएडा से निजी बस में सवार हुए दो युवकों को कुछ लोगों ने नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी व अन्य सामान पार कर दिया। शनिवार सुबह बस के रसूलाबाद पहुंचने पर स्टाफ ने दोनों को बेहोशी की हालत में शीट पर पड़ा देखा। इस पर उन्होंने दोनों युवकों को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती करवाया।
नोएडा के सेक्टर-37 से शुक्रवार रात को रसूलाबाद के लिए निकली बस में शिवली के गज निवादा निवासी अजीत सिंह (40) व कन्नौज के तिर्वा थाना के ककराहा निवासी आकाश (21) पुत्र रामप्रसाद नोएडा से सवार हुए थे। शनिवार सुबह बस के अंतिम पड़ाव रसूलाबाद पहुंचने पर चालक व परिचालक ने दोनों को बेहोशी की हालत में सीट पर पड़ा देखा। दोनों को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती करवाया गया। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर बेटे के जहरखुरानी का शिकार होने की जानकारी पर अजीत के पिता शिशुपाल ने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बेटा अजीत व बलजीत नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने गांव में भवन निर्माण के लिए उधार सामान खरीदा था। शुक्रवार रात को बेटा अजीत नोएडा से 50 हजार रुपये लेकर निकला था। बेटे ने बस में बिधूना तक की टिकट कटवाई थी। बेटे के बैग में मौजूद नकदी व उसका मोबाइल गायब है। वहीं आकाश का क्या सामान गायब हुआ है, इसकी जानकारी नहीं है। सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. बृजेश ने बताया कि अजीत सिंह को हैलट कानपुर रेफर किया गया है। जबकि आकाश को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। रसूलाबाद थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें