फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रक और बाइक की टक्कर से दो युवकों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता और सचेंडी थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए दो सड़क हादसों में युवकों की जान चली गई। नौबस्ता के संजयनगर कॉलोनी निवासी साजन का बेटा अमित वाल्मीकि (25) प्राइवेट नौकरी करता था। पिता के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह ऑफिस गया था। शनिवार रात ऑफिस से घर आ रहा था। नौबस्ता के पशुपतिनाथ चौराहे पर पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई। अमित की मौत के बाद बहनें और मां बिलख पड़ीं। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रक को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, सचेंडी थाना क्षेत्र में रामपुर भीमसेन निवासी अभय यादव (20) एक ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। परिवार में पिता जय सिंह के अनुसार शनिवार रात वह सामान की डिलीवरी कर भौंती भीमसेन रोड पर भैलामऊ के पास पहुंचा। सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार से सीधी टक्कर हो गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने बताया कि आरोपी बाइक सवार गांव का ही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें