फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कंपनी से धोखाधड़ी कर बदनाम करने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्वरूपनगर निवासी अंकित टिबरेवाल ने पुलिस को बताया कि वह सिक्योरिटीज लिमिटेड में चीफ इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर हैं। उनकी कंपनी मात्र शेयर ब्रोकिंग का कार्य करती है। आरोप है कि 30 दिसंबर को सोनम नाम की महिला ने कंपनी की साख को धूमिल करने का प्रयास किया। इस पर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई। सोनम संगठित गिरोह के साथ मिलकर कंपनी का लोगो व पहचान का प्रयोग कर आम जनमानस से संपर्क कर उनसे धनराशि वसूलने का प्रयास कर रही है। स्वरूपनगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सोनम व अन्य अभियुक्त के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें