फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अलग मामलों में दो युवकों ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर व शिवकटरा सब्जी विक्रेता और होटल कर्मी ने फंदा लगाकर जान दे दी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वाजिदपुर गांव निवासी विशाल निषाद ने अनुसार उसका छोटा भाई गोविंद निषाद (26) रामादेवी में सब्जी बेचता था। सोमवार को सब्जी बेचकर घर लौटा। सभी सदस्य गंगा घाट में सब्जी काटने गए थे। दोपहर को लौटे तो बंद कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। ऐसे ही चकेरी शिवकटरा निवासी राज वाल्मीकि (21) होटल में काम करता था। उसके दोस्त गौरव ने बताया कि राज पिछले दो दिनों से किसी बात को लेकर काफी परेशान था। सोमवार दोपहर उसने फंदा लगा लिया। राज की मां का निधन 18 साल पहले हो गया था। गौरव के मुताबिक राज ने रविवार देर रात अपने पिता के फोन से किसी से बातचीत की थी। इसके बाद से वह तनाव में था। पुलिस ने दोनों ही घटनाओं में शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें