फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लैपटॉप के साथ चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ट्रेन यात्रियों का कीमती सामान चोरी करने वाले शातिर को जीआरपी ने दबोचा है। उसके कब्जे से एक लाख रुपये कीमत का चोरी का लैपटॉप बरामद हुआ है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि चोर की पहचान घंटाघर चौराहा, भागलपुर, बिहार निवासी पिंटू के रूप में हुई। वह ट्रेनों में यात्रा करने वाले और प्लेटफॉर्म पर सोने वाले यात्रियों के बैग, मोबाइल, पर्स आदि चोरी करता है। उसकी निशानदेही पर चोरी का एक लैपटॉप व चार्जर बरामद हुआ। अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें