फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के जरिये बरेली में हेड मास्टर पद पर तैनात हरदोई निवासी दो लोगों को एसटीएफ ने जांच में पकड़ा है। दोनों के ही खिलाफ बरेली के बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज करा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले के शिक्षा विभाग में इससे हड़कंप मच गया है। खास बात ये है कि दोनों ही युवक फर्जी कागजों पर वर्ष 2010 से नौकरी कर रहे थे। 2015 में दोनों प्रमोशन भी ले चुके हैं। अब तक 40-40 लाख रुपये दोनों वेतन भी उठा चुके हैं।
एसटीएफ ने गत शुक्रवार को बरेली के बहेड़ी प्राथमिक विद्यालय बरगावां में हेडमास्टर पद पर तैनात लोनार निवासी उमेश कुमार और बहेड़ी के भैंसिया प्राथमिक विद्यालय में तैनात हेड मास्टर लोनार निवासी विनय कुमार को गिरफ्तार किया था।