फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से 2 लड़के बोले- 151 कदम चलो गृह दशा ठीक हो जाएगी, ....पर हुआ कुछ और ही

Mon, 15 Oct 2018 09:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में मसेनी चौराहा निवासी रानी राठौर पत्नी श्यामबाबू राठौर सोमवार को अपने भाई मुन्नालाल राठौर निवासी गनेश प्रसाद स्ट्रीट के यहां उनके पुत्र के रुकाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थीं। रानी राठौर को मोहल्ले के पास ही दो युवक मिले और उनमें से एक ने उसे रोककर कहा कि तुम्हारी गृह दशा ठीक नहीं चल रही है। पूजा करवानी है। कुछ रुपये दो। रानी राठौर ने रुपये देने से मना कर दिया। युवक ने रानी राठौर को मुफ्त उपाय बताते हुए कहा कि अपने जेवर उतारकर पर्स में रख लो और पर्स उसके साथी को दे दो। इसके बाद साथी के साथ 151 कदम चलो लेकिन पीछे मुड़कर मत देखना।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

151 कदम चलने के बाद पीछे मुड़कर देखा तो दंग रह गई...

रानी राठौर ने मंगलसूत्र और कुंडल उतारकर पर्स में रखकर युवक के साथी को दे दिए। दोनों 151 कदम पूरे करने लगे। रानी राठौर ने 151 कदम चलने के बाद पीछे मुड़कर देखा तो दंग रह गई। शोर सुनकर मोहल्लेवासी आ गए। मोहल्ले के आशीष कनौजिया के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखकर रानी राठौर ने उसे पहचान लिया। मामले की सूचना पुलिस को देर शाम तक नहीं दी गई।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें