पुलिस थाने में होमगार्ड है नरेंद्र
इस पर पुलिस पीड़ितों का मेडिकल करवाते हुए नरेंद्र और छोटेलाल पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी सहित एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। नरेंद्र तिवारी पुलिस थाने में होमगार्ड हैं। इस लिए पुलिस ने मामले में जल्दबाजी और लापरवाही दिखाई।
मारपीट करते हुए की थी गाली गलौज
नरेंद्र की पत्नी की तहरीर पर उसके बेटे सुशील और उसके दो वर्षीय नाती पर भी गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कर लिया। दयाशंकर ने एसपी हमीरपुर से शिकायत करते हुए बताया कि उसके और उसके परिवार के साथ नरेंद्र और उसके भाई छोटेलाल ने मारपीट करते हुए गाली गलौज की थी।
हिस्ट्रीशीटर है होमगार्ड का भाई छोटेलाल
पुलिस ने खुद मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी होमगार्ड नरेंद्र का भाई छोटेलाल हिस्ट्रीशीटर है, जिसके चलते उसका खौफ पूरे गांव में है। वो अक्सर लोगों के साथ बदसलूकी करता रहता है और उसका होमगार्ड भाई नरेंद्र उसको बचा लेता है।
जांच कर कार्रवाई के आदेश
अब उसके साथ भी मारपीट हुई है, तो पुलिस ने नरेंद्र की पत्नी की तहरीर पर उसके बेटे सुशील और उसके दो वर्षीय नाती छोटा के खिलाफ भी गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी हमीरपुर डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।