फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से सड़क पर हुए गड्ढे में असंतुलित होकर गिरी बाइक से उछल कर सड़क पर गिरा मासूम, बस ने रौंदा

Sun, 28 Jul 2019 08:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया-कन्नौज मार्ग पर सहार-बिधूना तिराहे पर रविवार की शाम जलभराव के कारण सड़क में हुए गड्ढे पर बाइक फिसलने से उसमें बैठा दो वर्षीय मासूम उछलकर गिर गया, जिससे सामने से कन्नौज से आ रही एक प्राइवेट बस की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत होते देखे तिराहे पर कोहराम मच गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बस को रोक लिया। सूचना पर सहार चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। बस चालक भागने मेें सफल रहा। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया है। फर्रुखाबाद जिला के कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहिया गांव निवासी विवेक कुमार अपने दो वर्षीय पुत्र आर्यन और भतीजी शिवानी के साथ सहायल थाना क्षेत्र के हुलासपुर गांव में अपनी ससुराल आए थे।

 
विज्ञापन

बस से कुचलकर मासूम की मौत हादसे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रविवार की शाम वह अपनी बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। मासूम आर्यन बाइक में आगे बैठा हुआ था। सहार बिधूना तिराहे पर जलभराव के कारण सड़क पर हुए गड्ढे की वजह से उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई और और एक झटके में आर्यन चिटककर सड़क पर जा गिरा।

तभी वहां से कन्नौज की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस की चपेट में मासूम आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देख  मौके पर लोग दौड़ पड़े। इस दौरान प्राइवेट बस चालक बस को रोड पर ही खड़ी कर मौके से भाग निकला।

स्थानीय लोगों ने पुलिस का सूचना दी। सूचना पर सहार चौकी प्रभारी दिनेश शंकर चौबे ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में लिया। बाद बेला थाना एसओ बृजेश भार्गव भी मौके पर पहुंच गए। बस को थाने में खड़ा कराया गया है। हादसे से मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें