फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजी-रोटी कमाने निकले रामू और सीताराम बने ‘मौत का निवाला’

Thu, 18 May 2017 10:29 PM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मजदूर की लाश के सामने रोते-बिलखते परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्हें क्या पता था कि रोजी रोटी कमाने के लिए जान जोखिम में डालना परिवार के लिए कितनी बड़ी सजा बन सकता है। गुरुवार को रामू और सीताराम अकाल ‘मौत का निवाला’ गए। 

चित्रकूट भरतपुर चौकी के रौली कल्याणपुर गांव का पहाड़ में आज सुबह मजदूर काम कर रहे थे। पत्थर निकालने का। खदान में बुधवार को डायनामाइड लगाकर ब्लास्ट किया गया। आज गुरुवार को पत्थर निकालने के दौरान अचानक खदान धस गई। इस दुर्घटना में 5 मजदूर दब गए। इसमें रौली निवासी रामू रैदास (26) और डढिया निवासी सीताराम (45) की दबकर मौत हो गई। तीन मजदूर दिनेश, दीपक और कलकेसी गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानकों की अनदेखी ले रही मजदूरों की जान

रोते बिलखते मृतक के परिजन
घटना के काफी देर तक न तो पुलिस पहुंची न खदान मालिक। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। लगभग आधे घंटे तक हाइवे जाम रहा। एसपी प्रताप गोपेन्द्र, एसडीएम नरेंद्र सिंह, सीओ राजेश तिवारी चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर समझाबुझाकर जाम खत्म कराया। ग्रामीणों की मांग है कि मजदूरों को मुआवजा मिले। प्रशासन का कहना है कि वैधानिक कार्रवाई होगी। ऐसी घटनाएं अब चित्रकूट में आम सी हो गई हैं। सुरक्षा के मानकों की अनदेखी के कारण यहां अक्सर मजदूर पत्थर की खदान में दबकर मर जाते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें