कानपुर। जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने रेल अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सफलता हासिल की है। सात साल से फरार चल रहे दो वारंटियों फफूंद थाना क्षेत्र के अकबरपुर डाढ़ा निवासी संदीप सिंह और बाबूपुरवा के ईदगाह सफेद कॉलोनी निवासी मोहम्म्द आमिर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी थे। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से दोनों को स्टेशन के पास से अलग-अलग स्थानों से दबोचा है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि संदीप 2017 में दर्ज रेल यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने के मामले में वांछित था। वहीं, मोहम्मद आमिर 2017 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार था। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। संवाद