फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 70 से अधिक उम्र के दो दिग्गज शटलरों ने जीते रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रयागराज में 13 से 15 जून तक स्व. देवेंद्र नाथ मेमोरियल राज्य स्तरीय वेटरंस बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। शहर के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राजीव एडगर और आरबी मिश्रा ने सिंगल्स व डबल्स स्पर्धाओं में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस निवासी राजीव एडगर रक्षा मंत्रालय के अधीन डीजीक्यूए में 33 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद 2012 में सेवानिवृत्ति हुए। वहीं मैनावती मार्ग स्थित श्रीराम कृपा स्टेट निवासी आरबी मिश्रा सीमा सुरक्षा बल में 35 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद 2011 में रिटायर हुए। दोनों वेटरन खिलाड़ियों ने खेल के प्रति अपना लगाव जारी रखा। उनकी उपलब्धि पर वेटरंस खिलाड़ियों और संघ के सदस्यों ने शुभकामनाएं और भविष्य में और पदक जीतने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें