दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
यह घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र की है। टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।