कानपुर। माघ मेले को देखते हुए रेलवे ने आरक्षित रिंग रेल सर्विस शुरू की है। इसके तहत कुल चार ट्रेनें चलाई जा रही हैं जिनमें से दो गोविंदपुरी होकर गुजरेंगी। ट्रेन संख्या 01807 प्रयागराज–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 07, 14, 21, 28 जनवरी और 04, 11 फरवरी को वाया गोविंदपुरी होकर चलेगी। 01806 ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस 08, 15, 22, 29 जनवरी और 05, 12 फरवरी को गोविंदपुरी होकर चलेगी। 01807 प्रयागराज–झांसी ट्रेन रात 08:20 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। 01806 ग्वालियर–प्रयागराज ट्रेन दोपहर 02:10 बजे गोविंदपुरी आएगी। साप्ताहिक अन्य दो ट्रेनें 01805 झांसी–प्रयागराज वाया बांदा और 01808 प्रयागराज–ग्वालियर वाया बांदा बुधवार और शुक्रवार को चलेंगी। (संवाद)