फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रूरा रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली दो ट्रेनें दो दिन रहेंगी रद्द

Sat, 10 Oct 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते रेलवे प्रशासन ने अलग-अलग तारीखों पर दो ट्रेनों के संचालन को रद किया है। इन ट्रेनों का जनपद के रूरा रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव होता है। इससे दिल्ली की तरफ जाने व आने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे प्रशासन ने शनिवार और रविवार को कानपुर से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली गोमती एक्सप्रेस अप व डाउन को रद किया है। इसके अलावा शनिवार और सोमवार को दिल्ली से कानपुर की ओर आने वाली डाउन की मुरी एक्सप्रेस का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना में आवश्यक बदलाव कर लें। प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। असुविधा से बचने के लिए यात्री रेलवे स्टेशन रवाना होने से पहले रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 या फिर विभागीय एनटीईएस एप के माध्यम से ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें