कानपुर। कल्याणपुर के इंदिरानगर में घर से लैपटॉप चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का लैपटॉप बरामद हुआ है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह लैपटॉप बेचने के लिए जा रहे थे। इंदिरानगर के राजकीय उन्नयन बस्ती निवासी ननकेश शर्मा ने गुरुवार को घर से लैपटॉप चोरी होने की रिपोर्ट कल्याणपुर थाने में की थी। जांच के दौरान पुलिस को राजकीय उन्नयन बस्ती के चिंटू उर्फ शिवांश सोलंकी और शिवा का नाम पता चला। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने दयानंद विहार से बिठूर रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। यहां को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान चोरी का लैपटॉप भी बरामद हुआ। (संवाद)