पुखरायां। रेलवे स्टेशन पुखरायां में दो सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव किए जाने का आदेश रेल मंत्रालय से जारी किया गया। ट्रेनों के ठहराव से सहूलियत के साथ व्यापार बढ़ेगा और आय भी बढ़ेगी।
झांसी-लखनऊ रेल रूट में पुखरायां रेलवे स्टेशन पर पांच ट्रेनों के ठहराव की मांग कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने रेल मंत्री से मिलकर की थी। वहीं पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निजी सचिव अमरीश सिंह ने बताया कि दो सितंबर को पांच ट्रेनों के पुखरायां स्टेशन पर ठहराव का पत्र दिल्ली भेजा गया था। उनमें से दो ट्रेनों का ठहराव दिया गया है।
इनमें अप और डाउन की ट्रेन नंबर 12173 व 12174 उद्योग नगरी और 12943 व 12944 कानपुर से बलसाड़ शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बताया कि जल्द ही शेष तीन ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल मंत्री से मुलाकात कर मांग करेंगे। बता दें कि अमृत भारत के तहत स्टेशन का उच्चीकरण कराया गया है। इधर ट्रेनों के ठहराव होने पर व्यापारी संदीप गौड़, संदीप बंसल, शुभम दीक्षित, रामजी शुक्ला, पूर्व रेलवे सलाहकार सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया ट्रेनों के ठहराव से यात्रा में सहूलियत होगी। वहीं व्यापार बढ़ेगा। साथ ही यात्रियों के आय भी बढ़ेगी।