फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिहार चुनाव में शराब खपाने ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिहार चुनाव में शराब खपाने ले जा रहे दो तस्करों को जीआरपी और आरपीएफ ने दबोचा है। इनके कब्जे से 75 हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन



सेंट्रल स्टेशन स्थित थाना जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एसएन पाटीदार मंगलवार दोपहर टीम के साथ गश्त पर थे। हैरिशगंज पुल के पास दो युवक ट्राली और पिट्ठू बैग लेकर आते दिखे। पूछताछ करने पर दोनों ने ट्रेन पकड़ने के लिए सेंट्रल जाने की बात कही। शक होने पर दोनों से बैग खोलने को कहा तो वह आनाकानी करने लगे। इस पर टीम ने तलाशी ली। बैग में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बोतलें थीं।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह ग्राम राघेपुर मधुबनी बिहार निवासी सोनू कुमार और रोशन कुमार शाह हैं। हरियाणा से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। रिपोर्ट दर्जकर दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें