फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: जेल से छूटकर आए पिता व चाचा की इन हरकतों से परेशान दो बहनों ने खाया जहर, एक की मौत, दूसरी गंभीर

Tue, 20 Sep 2022 12:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में दो सगी बहनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
प्रियंका की फाइल फोटो व मेडिकल कॉलेज में भर्ती सपना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में दो सगी बहनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बड़ी बहन प्रियंका (21) की मौत हो गई। जबकि सपना (19) का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मां रेखा देवी ने कहा कि हत्या के केस में नैनी जेल से छूटकर आए पिता मलखान सिंह, चाचा सुरेश और राजेश से परेशान होकर दोनों पुत्रियों ने जहर खाया।

विज्ञापन


तीनों अक्सर उसे व पुत्रियों को मारते थे। तमंचा दिखाकर धमकाता थे। खाना भी नहीं बनाने देते थे। इसी से तंग आकर बेटियों ने जहर खाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को मेडिकल कॉलेज से हिरासत में ले लिया। आरोपी चाचा फरार हैं। पुलिस ने बताया कि 16 साल पूर्व दोहरे हत्याकांड में आरोपियों को उम्र कैद की सजा हुई थी। 6 माह पूर्व पैरोल पर छूटकर आये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें