ट्रेन से कटकर दो चचेरी बहनों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में दिबियापुर थाना के फफूंद रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। इटावा की ओर से आ रही ट्रेन से कटकर दो चचेरी बहनों की मौत हो गयी। दोनों बहनें आधार कार्ड बनवाने जा रही थीं। इसी दौरान डाउन लाइन पर यह हादसा हुआ।
थाना क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद नगर अनिल की (13) साल की बेटी नन्दनी अपने चाचा हीरालाल की बेटी वर्षा (18) के साथ आधार कार्ड बनवाने के लिए जा रही थी। दोनों रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान इटावा की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। दोनों की दर्दनाक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।