फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्राम रिटौली में शनिवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


एक पक्ष से बृजेश मिश्रा निवासी रिटौली ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे वह खेत पर था। उसकी पत्नी मनोरमा घर पर अकेली थी। उसी दौरान काजल पांडे निवासी दिबियापुर, एक अज्ञात युवक और मेघा पांडे उर्फ रिया उसके घर पहुंचे और बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से काजल पांडे ने तहरीर में बताया कि उसकी मां की मृत्यु करीब 25 वर्ष पहले हो गई थी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। पिता की ओर से खरीदी गई करीब तीन बीघा जमीन उसकी सौतेली मां बबली पांडे के नाम पर है, जिसका कब्जा उसके सौतेले मामा बृजेश मिश्रा व पिंटू मिश्रा कर रहें हैं। जब उसने अपने भरण-पोषण के लिए स्वयं खेती करने की बात कही तो बृजेश व पिंटू ने गाली-गलौज करते हुए उस पर और उसकी भाभी मेघा पांडे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों को चोटें आईं। थाना प्रभारी बसरेहर सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन के विवाद में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों से दो घायल हो गए। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें