फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी गिराने पर दो पक्षों में मारपीट, नौ नामजद

Mon, 01 Feb 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के पंचमपुरवा गांव में झोपड़ी गिराने पर दो पक्षों की मारपीट हो गई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों तरफ से नौ लोग नामजद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली शिवली के गांव पंचमपुरवा के रहने वाले विशंभर ने थाना पुलिस को बताया कि रविवार को सुबह वह खेत पर गया था। इसकी पत्नी रेखा और पुत्री घर पर थी। उसी समय गांव के शिवस्वरूप, हिम्मत सिंह, नेकचंद्र, रामस्वरूप, लालजी ने उसकी झोपड़ी गिराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी रेखा के विरोध करने पर घर में घुसकर कुल्हाड़ी से मारा पीटा, जिसमें वह घायल हो गई। दूसरे पक्ष के शिवस्वरूप ने थाना पुलिस को बताया कि वह घर धान की तौल करा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के घनश्याम, विशंभर, दीपचंद्र व नीरज आ गए और मारपीट कर धमकियां दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें