फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर अभद्र टिप्पणी के बाद दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
मोहल्ले में गश्त करते थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
01सीएचबीपी51ऱ् मोहल्ले में गश्त करते थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह।
विज्ञापन

महिला पर अभद्र टिप्पणी के बाद दो पक्षों में मारपीट
-पुलिस ने लाठियां पटक दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। पति के साथ एक घर से दूसरे घर जा रही महिला पर नगर के कुछ युवकों ने अभद्र टिप्पणी कर दी। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इनमें मारपीट हो गई। दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़कर मामला शांत कराया।
नगर के एक युवक ने बताया कि वह रविवार देर रात पत्नी के साथ दूसरे मकान पर जा रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के कुछ युवकों ने पत्नी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। युवक ने इसकी सूचना परिजनों को दी। युवक व उसके पिता युवकों की शिकायत करने उनके घर गए। इस पर आरोपी युवकों ने इनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे हो गए। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सिटी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस ने पैदल मार्च किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा सहित गिरफ्तार
सौरिख। पुलिस ने शिव सिंहपुर गांव के मदन शर्मा को गिरफ्तार किया है। तलाशी में देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें