फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन के बाद इन प्रत्याशियों के सामने खड़ा है ‘अ-धर्म संकट’

Fri, 10 Feb 2017 06:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महाराजपुर विधान सभा
विज्ञापन
कांग्रेस-सपा गठबंधन में दो सीटों महाराजपुर और भोगनीपुर में अधर्म संकट खत्म नहीं हुआ है। गठबंधन के नियम के विपरीत यहां से सपा और कांग्रेस, दोनों के प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। चुनाव सिर पर है और इन सीटों पर रार भी सिर पर है। सबको आलाकमान के फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन

महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के नौबस्ता रेसकोर्स मैदान पर गुरुवार दोपहर जिस समय सपा सांसद डिंपल यादव यह घोषणा कर रहीं थी कि महाराजपुर से उनकी प्रत्याशी अरुणा तोमर ही होंगी, उस समय यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल भी अपने क्षेत्र में प्रचार में डटे थे। डिंपल की इस बात में इसलिए दम नजर आया क्याेंकि सपा और कांग्रेस के गठबंधन में जितनी प्रमुख भूमिका प्रियंका गांधी ने निभाई, उतनी ही डिंपल ने भी। ऐसी ही स्थिति देहात के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र की है। वहां भी कांग्रेस से नीतम सचान और सपा से योगेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। 
नीतम का कहना है कि उन्हें राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने चुनाव मैदान में अपनी श्रेष्ठता साबित करने को कहा है। इसलिए पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं। दोनों सीटों पर मजेदार बात यह है कि दोनों सपा-कांग्रेस के प्रत्याशी दोनों पार्टियों के प्रमुख नेताओं की तस्वीर के साथ उनके नाम के नारे भी लगा रहे हैं। इस रैली के प्रचार के लिए जो विज्ञापन छपे, उसमें सोनिया-राहुल के साथ मुलायम-अखिलेश के फोटो भी लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें