फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी को पछाड़ पीएसआईटी के दो स्टार्टअप आईएमसी में चयनित

विज्ञापन
दिल्ली में अपना स्टार्टअप प्रदर्शित करते पीएसआईटी के छात्र। - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर को पछाड़ कर पीएसआईटी के स्टार्टअप ने देशभर में अपना परचम लहराया है। पीएसआईटी के दो स्टार्टअप का चयन दिल्ली में शुरू हुई इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी-2025) में हुआ है।
विज्ञापन


इसके दो विद्यार्थियों के स्टार्टअप्स रमन रिसर्च एंड इनोवेशन और एडास पावर सॉल्यूशन कॉलेज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आईआईटी का एक इनोवेशन ही आईएमएसी में अपनी जगह बना पाया। बुधवार को आईएमसी का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी और टेलीकॉम इवेंट है। इसे दूरसंचार विभाग (डीओटी) और सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन


इस वर्ष के आईएमसी में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सहयोग से देशभर के चुने गए स्टार्टअप्स अपने इनोवेशन प्रदर्शित कर रहे हैं। देश भर से आए आवेदन के आधार पर डीएसटी ने 19 स्टार्टअप का चयन किया जिसमें पीएसआईटी से भी दो रहे।

कार्यक्रम के पहले दिन एरिक्सन, सैमसंग, एनवीडिया, क्वालकॉम, नोकिया, जियो प्लेटफॉर्म्स और सिस्को ने अपनी नई तकनीक और उत्पाद प्रदर्शित किए। इसके अलावा 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और डिजिटल इंडिया जैसे विषयों पर चर्चाएं भी हुईं।

चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों का इतने बड़े मंच पर अपने इनोवेशन को प्रदर्शित करना हमारे लिए गर्व की बात है। यह दिखाता है कि युवा भारत तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ग्रुप डायरेक्टर प्रो. मनमोहन शुक्ला ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के इस दौर में इनोवेशन के बिना शिक्षण-प्रशिक्षण वास्तव में अपूर्ण है। इनोवेशन आधारित हमारे स्टार्टअप्स ने ग्लोबल टेक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

चयनित स्टार्टअप में यह है खास
बना रहे दोबारा प्रयोग होने वाले राकेट, वातावरण का अध्ययन करने वाले सैटेलाइट
- रमन रिसर्च एंड इनोवेशन स्टार्टअप अंतरिक्ष तकनीक पर काम कर रहा है। यह ऐसे साउंडिंग रॉकेट बना रहा है जिन्हें दोबारा इस्तेमाल किया जा सके। यह छोटे आकार के सैटेलाइट भी विकसित कर रहा है जो वातावरण का अध्ययन करने में मदद करेगा। हाल ही में इसकी टीम ने एक मॉडल सैटेलाइट तैयार किया है जो समुद्र में फैले तेल का पता लगाने में सक्षम है। इसमें कैमरा और फिल्टरिंग मॉड्यूल लगा है जो अलग-अलग फिल्टर्स के माध्यम से तस्वीरें और वीडियो कैप्चर करता है ताकि समुद्र में तेल के फैलाव की सही पहचान की जा सके।


लैपटॉप चार्ज करने के लिए विकसित कर रहे आसान और पोर्टेबल समाधान
- एडास पावर सॉल्यूशंस स्टार्टअप लैपटॉप चार्ज करने के लिए आसान और पोर्टेबल समाधान बना रहा है। इसके लिए एक स्मार्ट ब्रीफकेस और स्मार्ट लैपटॉप बैग तैयार किया है जो सभी प्रकार के लैपटॉप को चार्ज कर सकता है। बैग में फाइबर ग्लास का एंटी-फायर कपड़ा लगाया गया है जो हर परिस्थिति में बैटरी को सुरक्षित रखता है। इसमें लगा बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम इसे रिचार्जेबल बनाता है। बैग में कुल आठ सेल की 5000 एमएएच की बैटरी लगी है जो लैपटॉप को लगभग दो चक्र तक चार्जिंग की सुविधा देती है और 6–8 घंटे का लगातार काम करने का समय देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें