फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट कोविड अस्पताल से भागे थे दो बंदी, एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Sat, 12 Sep 2020 01:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
कोविड अस्पताल की खिड़की तोड़ दो बंदी हुए थे फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार दो कोरोना संक्रमित बंदियों के कोविड अस्पताल से भागने के मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को एसपी अंकित मित्तल ने तीन पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि चित्रकूट जिले में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार दो कोरोना संक्रमित बंदी गुरुवार की सुबह कोविड अस्पताल के बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। एसपी अंकित मित्तल ने बंदियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की थीं। गुरुवार देर रात एक बंदी को गिरफ्तार कर लिया गया था। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी इटवां निवासी बृजलाल और खंडेहा थाना मऊ निवासी रज्जू यादव को दो सितंबर को जिला जेल में कोविड-19 को लेकर बने अस्थायी कारागार में बंद किया गया था।

जेल अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि 7 सितंबर को जांच में दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को खोह स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। बंदियों की निगरानी को सिपाही आशीष कुमार, दीपक कुमार, विजय लाल और होमगार्ड जयनारायण को तैनात किया गया था। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे दोनों बंदी अस्पताल से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें