यूपी के कन्नौज में कैदियों द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के प्रयास मामला सामने आया है। सोमवार को कन्नौज कचहरी में पेशी पर आये 2 कैदियों के जहर खाने से हड़कंप मच गया। अानन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कन्नौज के शेखाना मोहल्ला निवासी कैदी बबलू और घमैचमऊ निवासी मैनुद्दीन को सोमवार की दोपहर कचहरी में पेशी के लिए भारी सुरक्षा के बीच लाया गया था। इसी दौरान उन्हें कहीं से जहर की पुड़िया मिल गई। दोनों ने इसे खा लिया। खाते ही दोनों कैदियों की हालत बिगड़ती देख पुलिसवालों में हड़कंप मच गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। इस मामले में पुलिस का अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है।