फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पिकअप की टक्कर से दो पोल टूटे, पांच हजार घराें की बिजली गुल

Mon, 02 Jun 2025 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। नगर के शंकरनगर में शनिवार रात पिकअप की टक्कर से सीमेंट के दो बिजली पोल टूट गए। केबल क्षतिग्रस्त होने से नगर के पांच हजार घरों की बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे बाद नगर की बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। वहीं 50 घरों में पूरी रात बिजली गुल रही। लोगों ने जागते रात काटी। 16 घंटे बाद रविवार दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

नारायणनगर में एक दूध डेयरी है। दूध लदी पिकअप चालक तेजी से चलाते हैं। शनिवार रात करीब 9:30 बजे पिकअप की टक्कर से दो बिजली पोल टूट गए। इससे नगर के पांच हजार घरों की बिजली गुल हो गई। इधर बिजली कर्मी पहुंचे और क्षतिग्रस्त केबल हटाई। इसके बाद बाईपास कर करीब दो घंटे बाद नगर की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
मगर आंशिक शंकरनगर, नारायण नगर व श्याम नगर के 50 घरों में पूरी रात बिजली गुल रही। उमस से लोग बेहाल रहे। सुबह पेयजल की किल्लत रही। रविवार दोपहर में केबल दुरुस्त कर दोपहर डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। जेई तापस रंजन ने बताया कि पिकअप की टक्कर से पोल टूटने पर पुलिस तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि दूध डेयरी संचालक से वाहन व चालक की जानकारी की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें