फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई को उतरे श्रमिक िमटटी में ध्ांसे

Mon, 29 Feb 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रतनियापुर गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर कुएं की सफाई कर रहे दो श्रमिक गहराई मेें पहुंच गए। अचानक कुएं की मिट्टी धंसने से 20 नीचे जाकर दोनों दब गए। ईंट भट्ठा श्रमिक व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवकों को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन


रतनियापुर गांव के पास परौंख निवासी रामनरेश का ईंट भट्ठा है। भट्ठा स्थित कुएं की सफाई  बढ़ाने के लिए मालिक के निर्देश पर फत्तेपुर गांव निवासी रमेश (42) और विनोद (36) व साथी सोना निवासी खानपुर औरैया के साथ मिट्टी निकाल रहे थे।

मिट्टी निकालने के दौरान कुएं नीचे की ओर धसक गया। मिट्टी के नीचे रमेश व विनोद दब गए।  सोना आंशिक रूप से मिट्टी में दबा गया।

मिट्टी धंसने से कुएं की मिट्टी ऊपर खींच रहे श्रमिक भाग निकले। सोना और अन्य श्रमिकों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। सोना को मिट्टी से बाहर निकाला। श्रमिकों के निकालने का काम चल ही रहा था। एसडीएम राजीव पांडेय, राजस्व टीम व थानाध्यक्ष डेरापुर जेसीबी लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को मिट्टी से सुरक्षित निकाला गया। उन्हें डेरापुर  सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें