फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कमरे और ठेले पर मृत मिले दो लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेलबाजार थाना क्षेत्र के फेथफुलगंज निवासी ललित सचान (53) का मंगलवार को कमरे में शव मिला। पड़ोसियों ने बदबू आने पर उनके छोटे भाई विपिन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई के अनुसार बर्रा के आई ब्लॉक निवासी पत्नी सोनी से कुछ विवाद चल रहा था। इसके चलते वह मायके में रह रही थीं। वह कमरे में अकेले रहते थे। इसी प्रकार के कोहना थाना क्षेत्र के रानीघाट में ठेले पर बेचेलाल (35) का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार युवक सब्जी बेचने का काम करता था। कोहना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें