फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फ्री में गुटका मांगने वाले चौकी प्रभारी का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर में बुजुर्ग दुकानदार से अभद्रता और फ्री में गुटका मांगने के आरोप में पुरवामीर चौकी प्रभारी राजेश सिंह का मंगलवार को तबादला कोतवाली में कर दिया गया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय ने जारी प्रेस नोट के माध्यम से दी है। पुरवामीर निवासी बुजुर्ग रामशरण सिंह बाबा जलपान गृह दुकान चलाते हैं। आरोप है कि शनिवार देर रात चौकी प्रभारी दुकान पर पहुंचे और फ्री में गुटका न देने पर बुजुर्ग दुकानदार से अभद्रता की थी। व्यापारियों ने सोमवार को महाराजपुर थाने में विरोध दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, व्यापारी वर्ग ने कहा कि चौकी इंचार्ज को बचाते हुए तबादला कर खानापूर्ति कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें