फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोचिंग से घर जा रही नाबालिग छात्रा से दरिंदगी... ऑटो चालक ने साथी संग विश्वविद्यालय के पास किया घिनौना काम

Mon, 04 Aug 2025 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

बांदा में कोचिंग से घर जा रही छात्रा से ऑटो चालक समेत दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बांदा पुलिस ने रविवार को तड़के दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा में कोचिंग पढ़कर ऑटो से गांव जा रही छात्रा से शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ऑटो चालक और साथी ने कृषि विश्वविद्यालय के पास दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने आपबीती बताई। परिजनों ने कोतवाली में देर रात सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों कल्लू उर्फ मनोज यादव और बबेरू के अनिल वर्मा को रविवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है।आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर के बरामद किए गए हैं। 

आरोपी मनोज यादव के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय छात्रा शहर में कोचिंग पढ़ने आती है। 
विज्ञापन


शनिवार की शाम करीब सात बजे गांव जाने के लिए ऑटो किया। ऑटो में चालक और उसके साथी ही थे। सड़क खराब होने का हवाला देकर छात्रा को सुनसान वाले रास्ते से ले गए। दोनों ने नशे की हालत में कृषि विश्वविद्यालय के पास सुनसान रोड पर बारी-बारी से छात्रा से दुष्कर्म किया और अस्त-व्यस्त हालत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

रात में ही तीन डॉक्टरों के पैनल से छात्रा का मेडिकल कराया गया। छात्रा सदमे में है। वन स्टाफ सेंटर में छात्रा की देखरेख की जा रही है। परिजन भी वहां मौजूद रहे।- शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें