फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जंगली सूअर के हमले से साइकिल सवार समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल का मजरा रामनगर में रविवार को जंगली सूअर के हमले में दो लोग घायल हो गए और एक भैंस भी जख्मी हो गई। सूअर ने सबसे पहले साइकिल सवार श्री कृष्ण को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से उनकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें चोटें आईं। इसके बाद गांव के राजा राम की पुत्री अंजू पर हमला कर काट लिया। घायल अंजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल से कांशीराम अस्पताल रेफर किया गया है। सूअर ने राम आसरे की भैंस को भी बुरी तरह काट लिया। घटना की जानकारी मिलने पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रानू शुक्ला ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। विभाग की टीम सूअर को पकड़ने का प्रयास कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें