फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घायल पड़े मिले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। घाऊखेड़ा निवासी आशीष कुमार(23) ई-रिक्शा चालक था। अपने माता-पिता से घरेलू विवाद के चलते किराये के मकान में रहता था। रविवार दोपहर वह घाऊखेड़ा में सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचित किया। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें