फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर में फैक्ट्री कर्मी समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर क्षेत्र में एक फैक्टरी कर्मचारी समेत दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस का मानना है कि फैक्ट्री कर्मी और युवक की जहर खाने से मौत हुई है। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा किया।
विज्ञापन

गजनेर के तिलौंची गांव निवासी शिवनाथ (49) जैनपुर की एक पेंट फैक्टरी में नौकरी करता था। सोमवार की शाम शिवनाथ जैनपुर में ही नेरोलक फैक्ट्री के गेट नंबर-एक के सामने बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शिवनाथ के मुंह से खून निकल रहा था। उल़्टी भी पड़ी थी। परिस्थतियां देखकर प्रतीत होता है कि शिवनाथ की जहर खाने से मौत हुई है। शिवनाथ की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उधर, अकबरपुर के रूरा रोड पर शिववीर सिंह (30) बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस शिववीर को जिला अस्पताल ले गई। वहां पूछताछ में उसने अपना नाम और घर का पता बताया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इस पर उसकी पत्नी संगीता और मां शिवानी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख शिववीर को हैलट (कानपुर नगर)भेज दिया। रास्ते में शिववीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस को आशंका है कि जहर से शिववीर की मौत हुई है। शिववीर के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। उनका आरोप था कि शिववीर की हत्या हुई है। कोतवाली पहुंचे एएसपी अनूप कुमार ने परिजनों को जांच कराकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें