फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, डीसीएम की टक्कर से स्कूटी सवार डॉक्टर समेत दो की मौत

Mon, 11 Jan 2021 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में कन्नौज जिले के मकरंद नगर जीटी रोड पर डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। स्थानीय लोगों ने मृतकों की पहचान मौसमपुर निवासी प्रताप नारायण वर्मा और मकरंद नगर निवासी राम शंकर यादव के रूप में की। प्रताप नारायण वर्मा एमबीबीएस डॉक्टर हैं।

विज्ञापन


हादसा होते ही चालक व परिचालक डीसीएम छोड़कर भाग निकले। उधर घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने भीड़ के साथ मिलकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी शिव प्रताप सिंह और सदर कोतवाल प्रभारी विकास राय फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें