यूपी के उन्नाव जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत से दोनों ट्रक चालकों की मौत हो गयी। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हुई। जबकि दूसरे ट्रक चालक की मौत अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हुई।
घटना स्थल पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।